जहरीली शराब के खतरे पर भितरवार में अलर्ट, स्टॉक बिक्री पर रोक

जहरीली शराब की आशंका के बीच भितरवार में प्रशासन अलर्ट

भितरवार ,दोनों शराब दुकानों का देर रात SDM ने किया निरीक्षण, स्टॉक की बिक्री पर लगाई रोक

सागर जिले में जहरीली शराब से जुड़ी घटना सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी के मद्देनजर सोमवार शाम करीब 8 बजे भितरवार एसडीएम राजीव समाधिया ने नगर की दोनों शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

एसडीएम ने शराब दुकानों पर पहुंचकर उपलब्ध शराब के स्टॉक और बिक्री से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने संबंधित स्टॉक की बिक्री पर रोक लगा दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से शराब दुकानदारों में भी हड़कंप की स्थिति नजर आई।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य शराब की गुणवत्ता और स्टॉक की स्थिति को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही अथवा अनियमितता की संभावना को रोकना बताया जा रहा है।

सागर जिले की घटना के बाद भितरवार में भी प्रशासन द्वारा बरती जा रही सतर्कता से साफ है कि जहरीली शराब के खतरे को लेकर प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं है।

सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद अब भितरवार में भी प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार देर शाम एसडीएम राजीव समाधिया अचानक दोनों शराब दुकानों पर पहुंचे और निरीक्षण किया। स्टॉक की जांच के बाद उसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई।

सागर की घटना के बाद प्रदेशभर में अलर्ट

भितरवार में प्रशासन की देर रात कार्रवाई

एसडीएम राजीव समाधिया ने किया औचक निरीक्षण

दोनों शराब दुकानों के स्टॉक की जांच

स्टॉक की बिक्री पर लगाई रोक

शराब की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

Related Posts

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

संदीप मौर्य✍️ कटनी। धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने की पहल के तहत विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार चौथे वर्ष ‘दुर्गा समिति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया…

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

संदीप मौर्य✍️ कटनी-जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर द्वारा गत दिवस आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का असर अब मैदानी स्तर पर दिखाई देने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

डबरा अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों ने बंद किया कामकाज

डबरा अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों ने बंद किया कामकाज

देवास में पहली बार भव्य माता तुलजा भवानी-चामुंडा विसर्जन चल समारोह

देवास में पहली बार भव्य माता तुलजा भवानी-चामुंडा विसर्जन चल समारोह

होटल में कमरा नहीं मिला तो चला दी गोली! कुठला पुलिस ने चार आरोपियों चंद घंटों में गिरप्तार कर, भेजा जेल

होटल में कमरा नहीं मिला तो चला दी गोली! कुठला पुलिस ने चार आरोपियों चंद घंटों में गिरप्तार कर, भेजा जेल