सचिन पायलट के जन्मदिन पर कोटा में सेवा कार्यक्रम
मूक-बधिर बच्चों को बांटे फल-बिस्किट।
कोटा में कांग्रेस नेता सचिन पायलट का 49वां जन्मदिन सेवा कार्य के साथ मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज मीणा के नेतृत्व में मूक-बधिर बच्चों के बीच फल और बिस्किट वितरित किए गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कोटा में आयोजित सेवा कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट के जन्मदिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए मूक-बधिर बच्चों को फल और बिस्किट वितरित किए। आयोजकों के अनुसार, जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ समय बिताकर सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज मीणा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस मौके पर पूर्व पीसीसी सदस्य रामकुमार दाधीच, पूर्व जिला संगठन महासचिव सी.पी. मीणा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, पूर्व जिला महासचिव विकास शर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता उपेन्द्र, जिला सचिव दीपक मीणा और जगदीश मीणा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।






