करहिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 लीटर गुड़ लहान नष्ट; अवैध शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी एंकर..भितरवार अवैध शराब के खिलाफ करहिया पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया करीब 600 लीटर गुड़ लहान नष्ट कराया। पुलिस ने मौके से पांच प्लास्टिक ड्रम, एक भट्ठी, बड़ी व छोटी परात तथा करीब दो फीट पाइप भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार थाना करहिया से पुलिस टीम हमराह बल के साथ ग्राम जमशटा के आसपास पहुंची, जहां एक खेत में लोहे की भट्ठी और नीले रंग के ड्रम रखे मिले। जांच करने पर ड्रमों में गुड़ लहान भरा पाया गया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने लहान को जमीन पर फैलाकर नष्ट कराया और शराब बनाने में इस्तेमाल सामग्री जब्त की। कार्रवाई थाना प्रभारी गंगा सिंह गुर्जर के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया।





