भानतलैया में जुआ फड़ पर छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार

भानतलैया में जुआ के फड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

जबलपुर में अवैध जुआ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भानतलैया इलाके में चल रहे जुआ के फड़ पर देर रात छापा मारा। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि भानतलैया शराब दुकान के पास एक टपरे के समीप कुछ लोग ताश के पत्तों पर हजारों रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ के निर्देशन में थाना बेलबाग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चारों ओर से घेराबंदी कर दबिश दी। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर मौजूद जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस ने सभी को मौके से ही पकड़ लिया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 10 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान भानतलैया, हनुमानताल, खटीक मोहल्ला और फूटाताल क्षेत्र के रहने वाले आरोपियों के रूप में हुई। पुलिस ने जुआ के फड़ से चार गड्डी ताश, ₹40 हजार 550 की नगदी और विभिन्न कंपनियों के 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बेलबाग जितेन्द्र पाटकर के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। उप निरीक्षक विजय सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक उमाशंकर यादव तथा आरक्षक मोहित राजपूत, अखिलेश और अभिमन्यु सिंह ने योजनाबद्ध तरीके से पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की तत्परता और सफलता की सराहना करते हुए स्पष्ट किया है कि जबलपुर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी दौरे के दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जहरीली शराब से मौतों पर आबकारी मंत्री की जवाबदेही तय करने…

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

संदीप मौर्य✍️ भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को लेकर सरकार ने कार्रवाई की है। लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिनमें करीब…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे