छानवे में सपा की चुनावी रणनीति बैठक, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी

‌लालगंज, मीरजापुर। 395 छानवे विधानसभा के सपा पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक विधानसभा कार्यालय लालगंज में शनिवार दोपहर बाद संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद झल्लू व संचालन विधानसभा महासचिव हरिशंकर यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का आगमन 27 जुलाई को हर्षित मैरिज लान में होगा। उनके आगमन पर सपा पदाधिकारियों ने बैठक कर चुनावी रणनीति व स्वागत को लेकर चर्चा किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करें। अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद झल्लू ने कहा कि अब कड़ी मेहनत का समय आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर अखिलेश यादव द्वारा पूर्व में कराये गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का आवाह्न किया। इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद झल्लू, मुन्ना सिंह, राजकुमार, राज नारायण निराला, रविंद्र कोल, रंभा देवी, कीर्ति कोल, रमाशंकर कोल, जुम्मन खान, अभिषेक दुबे, जमुना प्रसाद गुप्ता, उग्रसेन पाल, अभिषेक कुमार दुबे, संग्राम बिंद, मुकुंद लाल यादव, अवनिंद्र कुमार दुबे, अशोक कोल, राकेश यादव, शकील अहमद, महावीर पाल, प्रकाश जैसल, आफताबआलम, राजू यादव, खुर्शीद आलम, रंगलाल, महेंद्र उपाध्याय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

15 साल से सड़क बदहाल, ग्रामीण बेहाल

सड़क नहीं, सिस्टम है बदहाल15 साल से बेहाल है मार्गसरकार की नाकामी- कांग्रेस मध्यप्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में सड़क के साथ सिस्टम भी दम तोड़ चुका…

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

750 ग्राम के नन्हे शिशु को मिली नई जिंदगी, गंभीर हालत में NICU पहुंचने के बाद सफल इलाज बहराइच में महेश चिल्ड्रेन पॉलीक्लिनिक की NICU टीम ने महज 750 ग्राम…

Leave a Reply

OTHER NEWS

15 साल से सड़क बदहाल, ग्रामीण बेहाल

15 साल से सड़क बदहाल, ग्रामीण बेहाल

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव