बहराइच में बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या

बहराइच के पुरैना में बेटे ने अपनी मां को कुल्हाड़ी से काट कर जघन्य हत्या की घटना को अन्जाम दिया जिससे पूरा इलाका हतप्रभ रह गया।

जरिये दूरभाष थाना विशेश्वरगंज की टीम को एक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम फुलेरा में एक महिला, नाम कन्या देवी पत्नी भगवानदीन वर्मा उम्र करीब 55 वर्ष की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गयी, इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज अपनी टीम के साथ एफएसएल टीम व उच्चाधिकारीगण मौके पर पहुँचे। मौके का निरीक्षण किया गया तथा परिवारीजन एंव आसपड़ोस के लोगों से पूछताछ करने पर यह ज्ञात हुआ कि भगवानदीन वर्मा के पुत्र छैलू वर्मा उम्र करीब 28 वर्ष अपनी माँ को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, इस सम्बन्ध में मृतका के पति द्वारा लिखित तहरीर प्राप्त हुई है, इस लिखित तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, आलाकत्ल बरामद कर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल