सपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में उन्नाव कलेक्ट्रेट पर धरना

दिल्ली में सपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट में धरना

पूर्व सांसद अन्नू टंडन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में

एंकर:
दिल्ली में समाजवादी पार्टी के नेताओं के विरोध-प्रदर्शन और कार्रवाई के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्नाव कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी स्वरित चौधरी, सपा जिला अध्यक्ष राजेश यादव पूर्व मंत्री अरुण शंकर अन्ना महाराज,और पूर्व विधायक उदयराज यादव पूर्व रनर प्रत्याशी आंचल वर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।धरने के दौरान सपाइयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की।प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक धरना समाप्त करने और मौके से हटने की अपील की, लेकिन कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे।स्थिति को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पूर्व मंत्री सुधीर रावत, अन्ना महाराज, पूर्व विधायक उदयराज यादव पूर्व प्रत्याशी आंचल वर्मा पूर्व प्रत्याशी अभिनव कुमार जितेंद्र रावत देवेंद्र सिंह यादव सहित सभी प्रमुख नेताओं तथा बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए।

Related Posts

सरकारी बिजली संपत्ति से छेड़छाड़ पर MPEB का सख्त एक्शन, एक ही दिन में दो F I R दर्ज

संदीप मौर्य कटनी। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPEB) ने सरकारी विद्युत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और बिजली चोरी के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए एक ही…

सीएम हेल्पलाइन के दबाव के विरोध में सचिव-सहायकों का प्रदर्शन

सीएम हेल्पलाइन के दबाव के खिलाफ सचिव, रोजगार सहायक और सरपंचों का प्रदर्शन एंकर:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के नाम पर अधिकारियों द्वारा दबाव और प्रताड़ना का आरोप लगाते…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सरकारी बिजली संपत्ति से छेड़छाड़ पर MPEB का सख्त एक्शन, एक ही दिन में दो F I R दर्ज

सरकारी बिजली संपत्ति से छेड़छाड़ पर MPEB का सख्त एक्शन, एक ही दिन में दो F I R दर्ज

सीएम हेल्पलाइन के दबाव के विरोध में सचिव-सहायकों का प्रदर्शन

सीएम हेल्पलाइन के दबाव के विरोध में सचिव-सहायकों का प्रदर्शन

नरवर में ABVP की नई कार्यकारिणी घोषित, दामोदर अध्यक्ष बने

नरवर में ABVP की नई कार्यकारिणी घोषित, दामोदर अध्यक्ष बने

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 31.30 ग्राम एमडी के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 31.30 ग्राम एमडी के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

भदोही में एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण की शुरुआत

भदोही में एफएमडी टीकाकरण अभियान के आठवें चरण की शुरुआत

सीतामढ़ी लवकुश मेले में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

सीतामढ़ी लवकुश मेले में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था