फैसल मलिक के संघर्ष का असर, गरीब अस्पताल के पुनः संचालन की जगी उम्मीद

फैसल मलिक के संघर्ष का असर, नगर पालिका नवाबगंज क्षेत्र के वार्ड पीरबटावन स्थित गरीब अस्पताल के पुनः संचालन की उम्मीद जगी

नगर पालिका नवाबगंज क्षेत्र के वार्ड पीरबटावन स्थित गरीब अस्पताल, बाराबंकी को पुनः संचालित कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष फैसल मलिक के नेतृत्व में चलाए जा रहे जनआंदोलन का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद आज मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) के निर्देश पर डॉक्टरों एवं अधिकारियों की टीम ने अस्पताल परिसर पहुंचकर निरीक्षण एवं जांच की।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल भवन, उपलब्ध संसाधनों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा अस्पताल को जल्द से जल्द संचालित करने की दिशा में कार्रवाई तेज किए जाने का आश्वासन दिया गया। इससे क्षेत्र के गरीब, मजदूर, किसान एवं जरूरतमंद परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा लगातार जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जा रहे हैं। संगठन के प्रयासों के परिणामस्वरूप संबंधित समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गरीब अस्पताल के पुनः शुरू होने से हजारों जरूरतमंदगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष फैसल मलिक, प्रदेश सचिव एवं जिला संरक्षक उत्तम सिंह वर्मा, रफीक सलमानी, मुशीर अंसारी सहित भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि संगठन गरीबों, किसानों और जरूरतमंद लोगों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।

क्षेत्र की जनता ने प्रशासन से मांग की है कि नगर पालिका नवाबगंज क्षेत्र के वार्ड पीरबटावन स्थित गरीब अस्पताल को शीघ्र संचालित कर जनता को राहत प्रदान की जाए।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान