नल के पानी में सांप के अवशेष मिलने से हड़कंप

जमाकुड़ो ग्राम पंचायत के शासकीय नाल में मिले जहरीले सांप के अवशेष ग्रामीणों में मचा हड़कंप 

 दिनेश मानकर

गोंदिया 

जिले की सालेकसा तहसील से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है, जहाँ नल जल योजना के तहत सप्लाई किए जा रहे पानी में जहरीले सांप का अवशेष मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। मामला ग्राम पंचायत जमाकुड़ो के भरीटोला वार्ड क्रमांक 3 का है। ग्रामीणों ने जलापूर्ति व्यवस्था की तत्काल जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

सालेकसा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत जमाकुड़ो के भरोटोला वार्ड क्रमांक 3 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 9 जून 2026 को नल से आने वाले पानी में जहरीले सांप की खाल दिखाई दी।

ग्रामीणों के अनुसार पानी भरते समय सांप का अवशेष दिखाई देने पर तुरंत पानी फेंक दिया गया और पूरे गांव में लोगों को नल का पानी उपयोग न करने की सूचना दी गई।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से जलापूर्ति का पानी दूषित आ रहा है। इसकी शिकायत ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को कई बार की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी के सेवन से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित जीवन और स्वच्छ पेयजल का अधिकार प्राप्त है।

जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1974 के अनुसार नागरिकों को प्रदूषण मुक्त जल उपलब्ध कराना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।

यदि किसी अधिकारी या संस्था की लापरवाही से लोगों के स्वास्थ्य और जीवन को खतरा उत्पन्न होता है तो भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत जांच उपरांत कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Related Posts

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार एंकर…डबरा पुलिस अनुभाग के गिजोर थाना क्षेत्र में 26/01/2023 को आरोपी मुरारी बघेल पुत्र लायक राम बघेल निवासी ग्राम सैमरी ने…

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

दादालोरा खिड़की योजना के तहत गलाटोला में भव्य रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण” गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया जिला परिषद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

उन्नाव में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

उन्नाव में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन के लिए भंडारा सामग्री रवाना

गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन के लिए भंडारा सामग्री रवाना

वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला, चार आरोपियों की तलाश

वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला, चार आरोपियों की तलाश

16 माह बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

16 माह बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार