आश्रय प्राप्त बालिका को मिला नया परिवार

आश्रय प्राप्त बालिका को मिला नया परिवार, विधिक प्रक्रिया से हुआ दत्तक ग्रहण
जालोर 9 जून। बाल अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी, जालोर में आश्रय प्राप्त बालिका को विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नया परिवार मिला। जिला मजिस्ट्रेट ने सोमवार को भावी माता-पिता को औपचारिक रूप से बालिका का दत्तक ग्रहण करवाया।
राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेन्सी जालोर की अधीक्षक मोहर कंवर ने बताया कि दत्तक ग्रहण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं ऑनलाइन प्रणाली के तहत संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य आश्रय प्राप्त बच्चों को सुरक्षित एवं स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना है।
बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार ने आमजन से अपील की है कि नवजात/छोटे बच्चों को निकटतम दत्तक ग्रहण संस्थान या पालना गृह में सुपुर्द करें, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके।
इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश मीणा, केयरटेकर लकमाराम, केयरटेकर जसवंतसिंह सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Posts

“प्रेमनगर में 102 परिवारों की बदली जिंदगी, लॉटरी से मिला अपना घर, चेहरे पर छलकी खुशी”

संदीप मौर्य कटनी, 09 सितम्बर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपने पक्के घर का लंबे समय से इंतजार कर रहे 102 पात्र हितग्राहियों के लिए बुधवार का दिन खुशियों और…

राशन की हेराफेरी पर तीन के खिलाफ एफआईआर

संदीप मौर्य✍️ कटनी/ढीमरखेड़ा। शासकीय उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न की हेराफेरी और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश के बाद ढीमरखेड़ा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

“प्रेमनगर में 102 परिवारों की बदली जिंदगी, लॉटरी से मिला अपना घर, चेहरे पर छलकी खुशी”

“प्रेमनगर में 102 परिवारों की बदली जिंदगी, लॉटरी से मिला अपना घर, चेहरे पर छलकी खुशी”

राशन की हेराफेरी पर तीन के खिलाफ एफआईआर

राशन की हेराफेरी पर तीन के खिलाफ एफआईआर

जालौर नगर पालिका चुनाव: BJP मंडल अध्यक्ष ने जीत का दावा किया

जालौर नगर पालिका चुनाव: BJP मंडल अध्यक्ष ने जीत का दावा किया

सोजत निकाय चुनाव: 1 बजे तक 55% मतदान

सोजत निकाय चुनाव: 1 बजे तक 55% मतदान

पलेरा में जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित

पलेरा में जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित

कांग्रेस नेता सुमीत मागोत्र ने उठाया 108 एम्बुलेंस में देरी का मुद्दा

कांग्रेस नेता सुमीत मागोत्र ने उठाया 108 एम्बुलेंस में देरी का मुद्दा