भदोही में रालोद की संगठनात्मक बैठक, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत

जनपद भदोही मे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) भदोही इकाई द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के स्वागत में गोपीगंज स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक प्रतिष्ठान में भव्य स्वागत समारोह एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लेकर जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया
बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। क्षेत्रीय महासचिव राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, युवाओं और समाज के वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने वाला दल है तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
क्षेत्रीय महासचिव दिनेश शर्मा ने कहा कि पार्टी की नीतियां आमजन के हितों पर आधारित हैं और जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।बैठक की अध्यक्षता लालचंद मोदनवाल ने की। कार्यक्रम में अमित विश्वकर्मा, सचिन दूबे, संदीप पाण्डेय, सुनील मिश्रा, मोहित सेठ, शाहिद परवेज अंसारी, सुमित गुप्ता, सूबेदार सिंह, सूर्यबली बिन्द, संजय यादव, सत्यनारायण यादव, राधेश्याम, प्रदीप जायसवाल, संतोष पाण्डेय, रमाशंकर बिन्द, प्रभाशंकर बिन्द सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

750 ग्राम के नन्हे शिशु को मिली नई जिंदगी, गंभीर हालत में NICU पहुंचने के बाद सफल इलाज बहराइच में महेश चिल्ड्रेन पॉलीक्लिनिक की NICU टीम ने महज 750 ग्राम…

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

Leave a Reply

OTHER NEWS

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार