गैस किल्लत से भड़के उपभोक्ता, नेशनल हाईवे 30 पर चक्काजाम

जबलपुर की सिहोरा तहसील में गैस की किल्लत और कालाबाजारी से तंग आकर आम जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। परेशान उपभोक्ताओं ने नेशनल हाईवे 30 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक पूरे हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

जबलपुर के सिहोरा तहसील मे गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान सैकड़ों उपभोक्ताओं ने ‘सुविधा गैस एजेंसी’ के सामने नेशनल हाईवे 30 को दोनों तरफ से पूरी तरह जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक चले इस चक्काजाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आक्रोशित उपभोक्ताओं का सीधा आरोप है कि सिहोरा हाईवे पर स्थित इस गैस एजेंसी में पिछले 8-10 दिनों से उनकी पर्ची और डायरी जमा करा ली जाती है, लेकिन चक्कर काटने के बाद भी उन्हें गैस नहीं दी जा रही। प्रदर्शनकारियों ने खुले तौर पर एजेंसी प्रबंधन पर गैस की कालाबाजारी करने और स्थानीय प्रशासन पर मूकदर्शक बने रहने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही जनता का गुस्सा स्थानीय नेताओं पर भी जमकर फूटा; लोगों का कहना है कि बड़े रसूखदारों की इन एजेंसियों पर कार्रवाई करने के बजाय नेता घरों में मुंह छिपाकर बैठे हैं। चुनाव में घर-घर जाकर हाथ जोड़ने वाले ये जनप्रतिनिधि आज जनता की इस बड़ी परेशानी में सुध लेने तक नहीं आ रहे हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Related Posts

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

750 ग्राम के नन्हे शिशु को मिली नई जिंदगी, गंभीर हालत में NICU पहुंचने के बाद सफल इलाज बहराइच में महेश चिल्ड्रेन पॉलीक्लिनिक की NICU टीम ने महज 750 ग्राम…

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

Leave a Reply

OTHER NEWS

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार