खेत में सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या, सड़क किनारे मिले शव

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, खेत से उठाकर रास्ते पर फेंके शव

जमीनी विवाद की आशंका

टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश

एंकर ——————-
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत पर सो रहे एक बुजुर्ग दंपती की हत्या कर उनके शव सड़क किनारे पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मृतक चेनु घोष और उनकी पत्नी श्रीमती पानाबाई मूल रूप से बछोड़ा गांव के निवासी थे, लेकिन वे अपने हिस्से की जमीन के कारण रामनगर स्थित ससुराल पक्ष के क्षेत्र में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका ससुराल पक्ष से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव सड़क किनारे पड़े देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दंपती शनिवार रात खेत पर सो रहे थे। आशंका है कि देर रात अज्ञात हमलावरों ने लाठियों से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। हत्या के बाद शवों को खेत से उठाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया, जिससे घटना को किसी अन्य रूप में दिखाने का प्रयास किया जा सके।
घटनास्थल पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे पुलिस से सूचना मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में दोनों मृतकों के शरीर पर लाठी जैसे भारी वस्तु से मारपीट के स्पष्ट निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि घटना रात 12 बजे से 3 बजे के बीच घटित होने की संभावना है। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है और

जमीनी विवाद के पहलू को भी प्रमुखता से खंगाला जा रहा है।
इधर, जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने टीकमगढ़ शहर के एक व्यापारी की हत्या हुई थी, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है। इस मामले को लेकर टीकमगढ़ विधायक ने भी पुलिस अधीक्षक से जवाब मांगा था। ऐसे में रामनगर की दोहरी हत्या की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच कर जल्द आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी दौरे के दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जहरीली शराब से मौतों पर आबकारी मंत्री की जवाबदेही तय करने…

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

संदीप मौर्य✍️ भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को लेकर सरकार ने कार्रवाई की है। लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिनमें करीब…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे