गीता शोध संस्थान वृन्दावन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संदीप सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला

गीता शोध संस्थान वृन्दावन में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम – 2023 एवं महिला जन – आक्रोश के सम्बन्ध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई उनके साथ में राज्यसभा सांसद तेजवीर जी, गोवर्धन विधायक मेघश्याम जी,विधान परिषद के सदस्य ओमप्रकाश जी,जिले में मंत्री कल्पना जी,मंत्री पूजा जी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)संदीप सिंह ने रविवार को केंद्र सरकार के नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों के रवैया पर तीखा हमला बोला वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष द्वारा किया गया विरोध उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है मंत्री संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि अप्रैल के 16 से 17 को संसद में पेश किए गए महत्वपूर्ण विधेयकों का समाजवादी पार्टी ,कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने कड़ा विरोध किया।उन्होंने कहा कि विपक्ष ने तकनीकी अड़ंगे लगाकर इस ऐतिहासिक बिल की राह में बाधा डालने का काम किया । इस हंगामा के चलते तीन में से दो प्रमुख विधेयक पारित नहीं हो सके जिससे देश की करोड़ों महिलाएं अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित रह गई ।
उन्होंने इस कृति की कड़ी निंदा की परिसीमन को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों को खारिज करते हुए मंत्री ने कहा क्या केवल तुष्टिकरण की राजनीति जनता को भ्रमित करने का प्रयास है उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और इससे किसी भी राज्य के हितों को नुकसान नहीं पहुंचेगा ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा – कि इस अधिनियम ने विपक्ष के असली चेहरे को जनता के सामने उजागर कर दिया है प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए संदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा वहीं तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने वाली पार्टी अब संसद में महिला अधिकारों की राह में रोड़ा अटका रही है अंत में मंत्री ने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को उनकी उचित हिस्सेदारी दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव की महिलाएं जागृत हो चुकीं हैं और अपने अधिकारों के लिए सक्रिय हैं आने वाले समय में विपक्ष को महिलाओं के इस सामूहिक आक्रोश का सामना करना पड़ेगा ।

Related Posts

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

राजस्थान सरकार की दो अहम पहलें आज सुर्खियों में रहीं। एक ओर जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कारगिल विजय दिवस पर आयोजित शौर्य संध्या में देश के वीर सैनिकों…

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का कैंडल मार्च, लाठीचार्ज का विरोध एंकर , विदिशा नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिलाकांग्रेस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

उन्नाव में भीम आर्मी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

उन्नाव में भीम आर्मी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जयपुर में चार सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम पर मनमानी का लगाया आरोप

जयपुर में चार सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम पर मनमानी का लगाया आरोप

देवास में आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य विठ्ठल दिंडी यात्रा

देवास में आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य विठ्ठल दिंडी यात्रा

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी हिरासत में

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी हिरासत में