
संवाददाता-कृष्णकान्त श्रीवास्तव
भोपाल में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भारत की प्राचीन कालगणना पर आधारित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी ऐप का लोकार्पण किया।
साथ ही मुख्यमंत्री आवास के नवनिर्मित द्वार का लोकार्पण एवं यहां स्थापित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री जी द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि हजारों वर्ष पूर्व सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण कब घटित हुए, यह जानकारी हमें पंचांग के माध्यम से सहज ही मिल जाती है। इसी प्रकार मुहूर्तों का भी हमारे जीवन में विशेष महत्व है
विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अब मोबाइल ऐप के माध्यम से भी उपलब्ध है। इसे डाउनलोड कर आप अपने फोन पर हर उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मुझे प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री निवास के बाहर भी वैदिक घड़ी स्थापित की गई है
मुख्यमंत्री जी ने ये भी कहा कि जिस मुख्यमंत्री आवास पर यह वैदिक घड़ी स्थापित हुई है; यह आवास मेरा नहीं, प्रदेश की 9 करोड़ जनता का है…
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री Vishvas Kailash Sarang, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती Krishna Gaur, सांसद श्री Alok Sharma एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।