
भोपाल कृष्णकांत श्रीवास्तव
सागर/हरदा/देवास/मऊगंज।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार एवं मजबूती के लिए नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने सागर, हरदा, देवास और मऊगंज जिलों में नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे आगामी चुनावी दृष्टि से संगठन को मजबूत करेंगे और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार नई टीम संगठनात्मक ऊर्जा के साथ आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावी रणनीति को मजबूती प्रदान करेगी। प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सक्रियता और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया है।